हैदराबाद में बंडारी श्रीलता नामक 20-वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फंदे से लटकती मिलने पर श्रीलता के परिजन उसे अस्पताल ले गए थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा है कि छात्रा एनईईटी में कम अंक हासिल करने से दुखी थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।