एनईईटी यूजी 2021 को रद्द करने की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

देशभर में 12 सितंबर को आयोजित हुई एनईईटी-2021 (यूजी) परीक्षा को रद्द करने की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा में कदाचार और पेपर लीक जैसे आरोप लगाते हुए परीक्षा को दोबारा आयोजित करने और वर्तमान याचिका के निपटारे तक एनईईटी-2021 (यूजी) के परिणाम घोषित करने पर रोक की मांग की।