एनईईटी यूजी के प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रमाण नहीं: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनईईटी यूजी-2024 के प्रश्नपत्रों के लीक होने के आरोपों को खारिज़ करते हुए गुरुवार को कहा, "प्रश्नपत्र लीक होने का कोई प्रमाण नहीं है। एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) पर भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं।" उन्होंने कहा, "उच्चतम न्यायालय मामले में सुनवाई कर रहा है और हम उसके फैसले का पालन करेंगे।"