एनईईटी-यूजी 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 17 जुलाई को होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी-यूजी 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया शुरू कर दी है और परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई, 2022 है। योग्य आवेदनकर्ता एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।