एनईपी बनाएगी भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक: ऑस्ट्रेलियाई मंत्री

ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा मंत्री जेसन क्लैर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज में कहा है, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) राष्ट्र में परिवर्तन लाने वाली नीति है।" उन्होंने कहा, "यह भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्तियों में से एक बनने के रास्ते पर ले जाएगी।" क्लैर 4 दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को दिल्ली पहुंचे।