एनएमसीएच की कोविड-19 संक्रमित छात्रा ने वीडियो जारी कर की परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग

एनएमसीएच की एक कोविड-19 से संक्रमित छात्रा ने अस्पताल के बेड से वीडियो बनाकर 19 जनवरी से होने वाली उनकी पहली प्रोफेशनल पेपर की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। वीडियो में छात्रा बताती हैं कि उनके बैच के लगभग आधे से अधिक छात्र संक्रमित हैं और वे परीक्षा देने की मानसिक व शारीरिक स्थिति में नहीं हैं।