एनएसई के पूर्व अधिकारी आनंद ने चित्रा को प्रभावित करने वाला 'योगी' होने से किया इनकार
सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एनएसई के पूर्व अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम ने वह 'हिमालयी योगी' होने से इनकार किया है जिसने पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को प्रभावित किया था। सुब्रमण्यम के वकील ने दिल्ली की अदालत में दलील दी कि एनएसई को-लोकेशन घोटाला 2010 से 2014 के बीच हुआ था जबकि आरोपी ने 2013 में एनएसई में कार्यभार संभाला था।