सीबीआई के सूत्रों ने बताया है कि एनएसई के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (जीओओ) आनंद सुब्रमण्यम ही वह 'हिमालयी योगी' हैं जिन्होंने पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण का मार्गदर्शन किया था। सूत्रों के मुताबिक, जिस ई-मेल आईडी 'rigyajursama@outlook.com’ के ज़रिए रामकृष्ण ने 'योगी' के साथ गोपनीय जानकारी साझा कीं, वह सुब्रमण्यम ने बनाई थी। सीबीआई ने सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया है।