'एनएसई पर योगी' के प्रभाव को लेकर रिपोर्ट पर मज़ूमदार-शॉ व मोहनदास पई के बीच हुई बहस
एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण पर 'योगी' के प्रभाव को लेकर सेबी की रिपोर्ट पर बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मज़ूमदार-शॉ और इन्फोसिस के पूर्व सीएफओ टी.वी. मोहनदास पई के बीच ट्विटर पर बहस हुई। पई ने लिखा, "किसी योगी ने एनएसई नहीं चलाया...झूठ फैलाना बंद करें।" मज़ूमदार-शॉ ने जवाब दिया, "तो सेबी की रिपोर्ट कबाड़ में फेंक दें?"