एनएसई फोन टैपिंग केस में सीबीआई हिरासत में भेजे गए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे
सीबीआई ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) फोन टैपिंग मामले में शनिवार को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को हिरासत में लिया। इससे पहले ईडी ने फोन टैपिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में थे। दिल्ली की एक अदालत ने पांडे को 4 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा है।