एनकाउंटर के 24 घंटे में चलते दिखे जमुई कांड के आरोपी के वायरल वीडियो पर बिहार पुलिस ने दी सफाई
जमुई में लड़की से छेड़छाड़-बदसलूकी करने वाले आरोपी के एनकाउंटर के 24-घंटे में तेज़ी से चलते दिखने पर बिहार पुलिस ने सफाई दी है। बकौल पुलिस, मुठभेड़ में नंदन यादव को गोली लगी थी व वीडियो में दिख रहा शख्स आरोपी हरेराम यादव है। वायरल वीडियोज़ में मुंह में गमछा बांधे आरोपी पहले लंगड़ाता और फिर तेज़-तेज़ चलता दिखा था।