inshorts

एनजीओ मालिक ने बेंगलुरु में महिला को देह व्यापार में धकेला, गैंगरेप करवाया; हुआ अरेस्ट

कर्नाटक पुलिस ने रविवार को बताया कि 'नव भारत' नामक एक एनजीओ के मालिक और उसके 2 सहयोगियों को 25-वर्षीय महिला को देह व्यापार में धकेलने और उसका गैंगरेप करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 (किसी को गुलाम बनाकर खरीदना) और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है।