एनजीओ मैनेजर को अगवा कर ₹5 लाख की फिरौती मांगने पर दिल्ली पुलिस के 3 जवान अरेस्ट

दिल्ली पुलिस के 3 जवानों को एक एनजीओ के मैनेजर का अपहरण करने और छोड़ने के लिए परिवार से ₹5 लाख मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने एनजीओ के परिसरों में अवैध कॉल सेंटर संचालित होने का आरोप लगाकर वहां छापेमारी की थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपियों के खिलाफ सख्त...विभागीय कार्रवाई करेंगे।"