राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली 14 परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक, यूजीसी नेट 14-18 व 21 दिसंबर और जेईई मेन 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027 तक होगी। सीमैट 7 फरवरी-2027 और सीयूईटी-पीजी मार्च-2027 में आयोजित होगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी-2027 को होगी।