एनटीए ने सीयूईटी-पीजी 2022 के नतीजे किए घोषित

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी 2022 के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए। वहीं, इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार टेस्ट के नतीजे सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। गौरतलब है कि सीयूईटी पीजी 2022 की परीक्षा 1 से 12 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी।