एनडीटीवी का दावा- डील के लिए आईटी विभाग की अनुमति ज़रूरी; अदाणी ग्रुप ने बताया 'भ्रामक'
एनडीटीवी के प्रमोटर ग्रुप आरआरपीआर होल्डिंग ने अदाणी समूह को बताया है कि चैनल में उसकी हिस्सेदारी बेचने के लिए आयकर विभाग से मंज़ूरी लेनी पड़ेगी। हालांकि, गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने इस दलील को 'गलत' और 'भ्रामक' बताया है। अदाणी समूह ने कहा कि ऐसे दावे 'दायित्वों को पूरा करने में देरी के इरादे से किए गए'।