एनडीटीवी के शेयर तुरंत आवंटित करें: चैनल के प्रमोटर ग्रुप से अदाणी एंटरप्राइज़ेज़
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ ने एनडीटीवी की उस दलील को खारिज कर दिया है जिसमें उसने कहा था कि शेयरों की खरीद के लिए पहले सेबी से मंज़ूरी लेना ज़रूरी है। कंपनी ने चैनल के दावों को 'बेबुनियाद' बताते हुए कहा, "आरआरपीआर अपने दायित्व के तत्काल निर्वहन और इक्विटी शेयर आवंटित करने के लिए बाध्य है।" आरआरपीआर, एनडीटीवी का प्रमोटर ग्रुप है।