inshorts

एनडीटीवी ने कहा- अदाणी समूह ने हमारी सहमति के बिना खरीदी 29% हिस्सेदारी; जारी किया बयान

एनडीटीवी के अनुसार, अदाणी समूह के वीसीपीएल ने 'एनडीटीवी या इसके फाउंडर-प्रमोटर राधिका और प्रणय रॉय से चर्चा किए बिना' आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (जिसकी एनडीटीवी में 29.18% हिस्सेदारी है) का अधिग्रहण किया है। बकौल एनडीटीवी, उसे मंगलवार को अधिग्रहण की जानकारी मिली और वीसीपीएल द्वारा आरआरपीआर के 99.5% इक्विटी शेयर 'किसी जानकारी...या फाउंडर्स की सहमति के बिना' खरीदे गए।