एनसीआरबी के अनुसार, नार्कोटिक ड्रग्स ऐंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) ऐक्ट के तहत पिछले साल दर्ज मामलों में पंजाब 32.8% के साथ फिर से अपराध दर (प्रति लाख जनसंख्या) की सूची में सबसे ऊपर रहा। पंजाब के बाद सूची में हिमाचल प्रदेश (20.8%) और अरुणाचल प्रदेश (17.2%) का स्थान रहा। वहीं, केरल (16%) और उत्तराखंड (15.4%) शीर्ष 5 राज्यों में रहे।