आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि अगर नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) को लगता है कि पेटीएम ऐप अपना परिचालन जारी रख सकता है तो आरबीआई को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, "हमने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की थी, (पेटीएम) ऐप एनपीसीआई के अंतर्गत आता है इसलिए एनपीसीआई फैसला लेगा।"