एनवीडिया के साइंटिस्ट ने की Nvidia छोड़कर DeepSeek में जाने वाले इंटर्न की तारीफ
एनवीडिया के प्रिंसिपल रिसर्च साइंटिस्ट झिडिंग यू ने एनवीडिया को छोड़ डीपसीक जॉइन करने वाले अपने पूर्व इंटर्न ज़िझेंग पैन की तारीफ की है। X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "2023 में जब हम ज़िझेंग को फुलटाइम ऑफर देने पर विचार कर रहे थे तब उसने बिना हिचकिचाहट डीपसीक चुना...मैं आज भी ज़िझेंग के फैसले से बहुत प्रभावित हूं।"