राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दिल्ली की जामा मस्जिद में अकेले आने वाली लड़कियों/महिलाओं पर लगी पाबंदी के मामले का संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्षा रेखा शर्मा ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव, जनकल्याण विभाग के सचिव और दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। बकौल शर्मा, महिलाओं का धर्म के पालन का अधिकार सुनिश्चित किया जाए।