एनसीडब्ल्यू ने पंजाब डीजीपी को पत्र लिखकर वीडियो लीक मामले में कार्रवाई के दिए निर्देश
मोहाली (पंजाब) स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक होने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा है। एनसीडब्ल्यू ने दोषियों के खिलाफ तेज़ और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एनसीडब्ल्यू ने राज्य महिला आयोग से भी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा है।