inshorts

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार कोविड-19 पॉज़िटिव हुए

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने सोमवार को बताया कि वह कोविड-19 पॉज़िटिव हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मेरा स्वास्थ्य ठीक है और मैं डॉक्टर से सलाह ले रहा हूं...आप सभी के आशीर्वाद से...मैं जल्द ही कोविड-19 को हराकर आपकी सेवा में वापस आऊंगा।" बकौल पवार, "मेरे संपर्क में आए लोग लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं।"