एनसीबी ने उगाही के आरोपों को लेकर समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच के आदेश दिए
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपने ज़ोनल अधिकारी समीर वानखेड़े पर उगाही के आरोप लगने के बाद आंतरिक जांच का आदेश दिया है। एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (डीडीजी) ज्ञानेश्वर सिंह इसकी जांच करेंगे। आरोप है कि प्राइवेट डिटेक्टिव के.पी. गोसावी और वानखेड़े आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस में शाहरुख खान से ₹25 करोड़ वसूलने की फिराक में थे।