एनसीबी मुंबई ज़ोनल डायरेक्टर समीर का कार्यकाल हुआ खत्म, डीआरआई को करेंगे रिपोर्ट
एनसीबी (नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने सोमवार को एएनआई को बताया कि एजेंसी के मुंबई ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो गया है और उन्होंने सेवा विस्तार का अनुरोध नहीं किया था। एनसीबी ने आगे बताया कि वानखेड़े अब आज से दिल्ली में डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) के डायरेक्टर को रिपोर्ट करेंगे।