एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने गुरु के साथ भरी आखिरी उड़ान
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मंगलवार को HJT-16 किरण Mk-1 विमान में अपने फ्लाइंग करियर की 55 मिनट की आखिरी उड़ान भरी। उनके साथ उनके सबसे पहले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर रिटायर्ड विंग कमांडर वीएस कोचर भी मौजूद थे। सिंह के 42 वर्षों के करियर की शुरुआत 28 जनवरी, 1984 को हुई थी। वह 31 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं।