एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के रोलआउट में देरी को लेकर कंपनी के खिलाफ किया गया केस
अमेरिका में एप्पल के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया गया है जिसमें कंपनी पर आईफोन 16 सीरीज़ के लिए एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स का झूठा विज्ञापन करने का आरोप लगाया गया है। मुकदमे में दावा किया गया है कि एप्पल ने ग्राहकों को महंगे दाम चुकाने के लिए राजी किया लेकिन अब तक वादे के मुताबिक एआई फीचर्स नहीं दिए हैं।