inshorts

एप्पल और गूगल ने साइबर अटैक को लेकर 150 देशों के यूज़र्स को जारी की चेतावनी

एप्पल और गूगल ने 150 से अधिक देशों के यूज़र्स को साइबर अटैक के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। कंपनियों ने चेतावनी दी है कि व्यावसायिक स्पाइवेयर और सरकार समर्थित निगरानी समूह यूज़र्स के डिवाइस को हैक करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, कंपनियों ने यह नहीं बताया कि इन साइबर अटैक के पीछे कौन है।