एप्पल ने iPhone 11 Pro को विंटेज लिस्ट में किया शामिल
एप्पल ने अपनी विंटेज लिस्ट में एक आईफोन और कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स को शामिल किया है। कंपनी ने 2019 में लॉन्च हुए आईफोन 11 प्रो के साथ-साथ एप्पल वॉच सीरीज़ 5, 2020 में इंटेल प्रोसेसर के साथ आए 13 इंच वाले मैकबुक एयर, आईपैड एयर 3 और आईफोन 8 प्लस को भी विंटेज लिस्ट में शामिल किया है।