एप्पल ने अब तक के अपने सबसे बड़े आईफोन डिस्प्ले के साथ पेश किया आईफोन 16 प्रो मैक्स
एप्पल ने 6.3 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन 16 प्रो और 6.9 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन 16 प्रो मैक्स पेश किया है। ए18 प्रो चिप से लैस आईफोन 16 प्रो मैक्स (6.9 इंच) एप्पल का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला फोन है। आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत क्रमश: $999 और $1,199 होगी।