एप्पल ने भारत में पर्सनल इंटेलिजेंस सिस्टम 'एप्पल इंटेलिजेंस' फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी एप्पल इंटेलिजेंस को आईओएस 18.4, आईपैडओएस 18.4 और मैकओएस सिकोइया 15.4 में ऑफर कर रही है। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी राइटिंग, फोटो एडिटिंग और कम्यूनिकेशन के लिए प्राइवेसी प्रोटेक्शन के साथ कई सारे नए टूल दे रही है।