एप्पल और गूगल अगर ट्विटर को बैन करते हैं तो मैं 'दूसरा फोन' बनाऊंगा: मस्क

एलन मस्क ने कहा है कि अगर एप्पल और गूगल अपने ऐप स्टोर से ट्विटर को हटाते हैं तो वह 'दूसरा फोन बनाएंगे'। मस्क ने ट्वीट किया, "उम्मीद करता हूं...यह नौबत नहीं आए, लेकिन अगर कोई विकल्प नहीं बचा तो...दूसरा फोन बनाऊंगा।" वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पे ने मस्क के ट्वीट पर कहा, "आप क्या करेंगे...यह देखने को उत्साहित हूं।"