एप्पल ने गुरुवार को $110 बिलियन के शेयर बायबैक करने की घोषणा की। यह अमेरिकी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बायबैक होगा और इसके साथ ही एप्पल अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगी। कंपनी ने 2018 में $100 बिलियन के शेयर बायबैक किए थे। अमेरिका में हुए 10 सबसे बड़े बायबैक में से टॉप 6 एप्पल ने किए हैं।