एप्पल का मूल्यांकन $191 बिलियन बढ़ा, अमेरिकी मार्केट के इतिहास में सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी
दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एप्पल के बाज़ार मूल्यांकन में गुरुवार को $190.9 बिलियन की बढ़ोतरी हुई। यह अमेरिका में सूचीबद्ध किसी कंपनी के बाज़ार मूल्यांकन में अब तक की सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी है। बकौल ब्लूमबर्ग, $2.34 ट्रिलियन की कंपनी एप्पल ने बाज़ार मूल्यांकन में $190.8 बिलियन की एकदिनी बढ़ोतरी के एमेज़ॉन के रिकॉर्ड (फरवरी) को तोड़ दिया है।