एप्पल के सीईओ टिम कुक ने दुबई में रहने वाली 9 वर्षीय भारतीय ऐप डेवलपर हाना को बधाई दी है। हाना ने 'हानाज़' नामक एक स्टोरीटेलिंग ऐप बनाया है जिसपर माता-पिता कहानियां रिकॉर्ड कर सकते हैं। सबसे युवा आईओएस डेवलपर होने का दावा करने वाली हाना से कुक ने कहा, "इतनी कम उम्र में इतनी प्रभावशाली उपलब्धियों के लिए बधाई।"