ब्लूमबर्ग के अनुसार, एप्पल छोड़कर मेटा (फेसबुक की मालिक) में जा रहे कुछ इंजीनियर्स को रोकने के लिए कंपनी उन्हें समय से पहले बोनस दे रही है। कंपनी उन्हें प्रतिबंधित स्टॉक इकाइयों (आरएसयू) के रूप में $50,000-$180,000 (₹37.37 लाख-₹1.34 करोड़) तक का बोनस दे रही है। मेटा ने बीते महीनों में एप्पल के 100 इंजीनियर्स को अपने साथ जोड़ा है।