एप्पल ने ऐप स्टोर डेवलपर्स को 2021 में किया ₹​​4,430 अरब भुगतान; कहा- नया वार्षिक रिकॉर्ड

एप्पल ने बताया है कि 2008 में एप्पल ऐप स्टोर लॉन्च होने के बाद से उसने ऐप डेवलपर्स को कुल $260 अरब (करीब ₹19,195 अरब) से अधिक का भुगतान किया है। एप्पल ने सिर्फ 2021 में ऐप डेवलपर्स को $60 अरब (₹​​4,430 अरब) का भुगतान किया। बकौल एप्पल, यह आंकड़ा ऐप स्टोर डेवलपर की कमाई का 'नया वार्षिक रिकॉर्ड' है।