एप्पल ने 49-मिलीमीटर टाइटेनियम केस और कस्टमाइज़ेबल ऐक्शन बटन के साथ एप्पल वॉच अल्ट्रा पेश की है जिसकी शुरुआती कीमत $799 होगी। खासतौर पर स्पोर्ट्स ट्रैकिंग के लिए डिज़ाइन की गई यह वॉच डब्ल्यूआर-100 वॉटर रेज़िस्टेंट है और इसमें बिल्ट-इन डेप्थ गॉज है। यह EN13319 प्रमाणित है जिसका मतलब है कि इसे डाइव कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।