एप्पल ने पुराने आईफोन, आईपॉड टच और आईपैड मॉडल्स के लिए आईओएस 12.5.6 अपडेट लॉन्च किया है। यह अपडेट उन सुरक्षा सुधारों के साथ लाया गया है जो पहले से ही आईओएस 15.6.1 और आईपैडओएस 15.6.1 में किए जा चुके हैं। यह अपडेट आईफोन 5एस, आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस और आईपैड एयर व अन्य के लिए उपलब्ध है।