एप्पल ने पेश किए नॉच के साथ आने वाले नए मैकबुक प्रो लैपटॉप्स, कीमतें $1,999 से शुरू

एप्पल ने सोमवार को 14-इंच और 16-इंच के नए मैकबुक प्रो लैपटॉप्स पेश किए जिनकी कीमत क्रमश: $1,999 और $2,499 से शुरू होगी। नॉच और एसडी कार्ड रीडर के साथ आने वाले ये लैपटॉप्स फास्ट परफॉर्मेंस के लिए एप्पल के नए M1 चिप से संचालित होंगे। बकौल एप्पल, इसके नए रेटिना डिस्प्ले में 24% पतले साइड बेज़ल्स हैं।