एप्पल से रूस में सेवाओं की आपूर्ति में कटौती करने को कहा है: यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री

यूक्रेन के उप-प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को लिखे एक पत्र में एप्पल से रूस में अपने उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति में कटौती करने और वहां ऐप स्टोर के ऐक्सेस को ब्लॉक करने के लिए कहा है। फेडोरोव ने कहा कि एप्पल को रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का भी समर्थन करना चाहिए।