inshorts

एफ-35बी लड़ाकू विमान ने मुंबई के पास अरब सागर में यूके के युद्धपोत पर वर्टिकली किया लैंड

पांचवीं पीढ़ी के एफ-35बी लड़ाकू विमान ने गुरुवार को मुंबई के पास अरब सागर में ब्रिटिश रॉयल नेवी एयरक्राफ्ट कैरियर एच.एम.एस. क्वीन एलिज़ाबेथ पर वर्टिकली लैंड किया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस लड़ाकू विमान की लैंडिंग का एक वीडियो जारी किया है। भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के संयुक्त अभ्यास के लिए यह युद्धपोत भारतीय जलक्षेत्र में है।