एफएम रेडियो पर अश्लील कंटेंट के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, सरकार ने दिए निर्देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एफएम रेडियो चैनल्स को अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की सामग्री को प्रसारित करना ‘ग्रांट ऑफ परमिशन एग्रीमेंट’ (जीओपीए) का उल्लंघन माना जाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नियमों का पालन नहीं करने पर रेडियो चैनल्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।