एफएसएसएआई ने देश में मसाला मिक्स बनाने वाली कंपनियों में जांच के दिए आदेश
खाद्य संरक्षा व मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने भारत में मसाला मिक्स बनाने वाली कंपनियों में जांच व टेस्टिंग के आदेश दिए हैं। कई देशों में एमडीएच व एवरेस्ट के मसाला मिक्स में कैंसर के खतरे वाले एथिलीन ऑक्साइड की मौजूदगी की बात कही गई है। पिछले महीने हॉन्ग-कॉन्ग ने एमडीएच के 3 मसाला मिक्स की बिक्री पर रोक लगाई थी।