एफटी के मुताबिक, भारत में एमबीए के लिए बेस्ट बिज़नेस स्कूल कौन-कौनसे हैं?
फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) की भारत में एमबीए के लिए बेस्ट बिज़नेस स्कूल की 2024 की सूची में हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस (आईएसबी) शीर्ष पर है। सूची में दूसरे स्थान पर आईआईएम अहमदाबाद है जिसके बाद आईआईएम बेंगलूर, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम लखनऊ और जमशेदपुर (झारखंड) स्थित ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) का स्थान है।