पुणे के फिल्म ऐंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट (एफटीआईआई) की 25-वर्षीय छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में मृत मिली है। पुलिस ने कहा, "मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है...व आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।" पुलिस के मुताबिक, छात्रा उत्तराखंड की रहने वाली थी। गौरतलब है, अगस्त में भी एफटीआईआई के हॉस्टल में 32-वर्षीय छात्र का शव मिला था।