एफडीए ने अमेरिकी वयस्कों के लिए मॉडर्ना व फाइज़र की कोविड-19 बूस्टर डोज़ को दी मंज़ूरी
अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने सभी वयस्कों के लिए मॉडर्ना व फाइज़र-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन की सिंगल बूस्टर डोज़ के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी है। एफडीए द्वारा प्रमाणित कोविड-19 वैक्सीन से प्राथमिक टीकाकरण के बाद बूस्टर डोज़ लग सकेगी। सीडीसी की ऐडवाइज़री कमिटी ऑन इम्युनाइज़ेशन प्रैक्टिसेज़ आगे की क्लीनिकल सिफारिशों पर चर्चा के लिए बैठक करेगी।