एफपीआई ने 6 कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाज़ार में किया ₹31,000 करोड़ का निवेश

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च के आखिरी 6 कारोबारी दिनों में भारतीय शेयर बाज़ारों में करीब ₹31,000 करोड़ का निवेश किया है। ऐसा मुख्य रूप से आकर्षक वैल्यूएशन, रुपए में मज़बूती और मैक्रोइकोनॉमिक इंडीकेटर्स में सुधार के कारण हुआ है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इस निवेश से मार्च में एफपीआई की निकासी घटकर ₹3,973 करोड़ रह गई है।