एफपीआई ने अगस्त में भारतीय शेयर बाज़ारों में लगाए ₹51,200 करोड़; 20 महीनों में सर्वाधिक

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ारों में अगस्त में ₹51,200 करोड़ से अधिक का निवेश किया है जो पिछले 20 महीनों में उनका सर्वाधिक निवेश है। इससे पहले एफपीआई ने जुलाई में शेयर बाज़ारों में लगभग ₹5,000 करोड़ का निवेश किया था। वहीं, अक्टूबर-2021 से जून-2022 के बीच एफपीआई ने शेयर बाज़ारों से ₹2.46 लाख करोड़ निकाले थे।